Select Date:

योग और महिला सशक्तिकरण के अभियान को मिली विश्व रिकॉर्ड की पहचान

Updated on 04-08-2026 04:32 PM
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय योगिनी महासंघ ने देशभर के 21 राज्यों में एक साथ 153 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया में दर्ज किया गया है। महासंघ ने पिछले वर्ष 72 स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष दोगुने से अधिक स्थानों पर सफल आयोजन कर नई उपलब्धि हासिल की।
इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री रॉव उदय प्रताप सिंह ने मंत्रालय में भारतीय योगिनी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में डॉ. शशि ठाकुर, डॉ श्वेता श्रीवास्त्री, अर्चना जोधवानी, अंजू वशिष्ठ, अंशिका वशिष्ठ, महिपाल सिंह, संदीप सिंह गहरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर विद्यार्थियों के जीवन में योग को अपनाना समय की आवश्यकता है।
बैठक के दौरान महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने बालिकाओं के लिए एडुजी लाइफ के माध्यम से पूर्व में संचालित योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कार्यक्रम को शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया। वहीं, डॉ. शशि ठाकुर ने विद्यालयी पाठ्यक्रम में योग विषय को शामिल करने का सुझाव दिया। शिक्षा मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने महासंघ के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यों की सराहना भी की।
उल्लेखनीय है कि भारतीय योगिनी महासंघ द्वारा 1 जून से 21 जून 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में योग, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को समर्पित व्यापक अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के अंतर्गत 153 स्थानों पर एक साथ आयोजित योग कार्यक्रम को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया में स्थान प्राप्त हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
 09 August 2026
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
 09 August 2026
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
 08 August 2026
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
 07 August 2026
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
 07 August 2026
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
 07 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
 07 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
 06 August 2026
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…
Advt.