सीएम मोहन यादव ने छात्राओं को दी AI की सीख, बोले- ChatGPT और AI पर पूरी तरह निर्भर न रहें
Updated on
07-08-2026 02:24 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की स्टूडेंट कैबिनेट से मुलाकात की, उनके कामकाज की जानकारी ली और छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का समझदारी से उपयोग करने की सलाह दी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि ChatGPT, Grok या अन्य AI टूल्स का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन उन पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए. उन्होंने छात्राओं से कहा कि AI से मिली जानकारी को हमेशा क्रॉस-चेक करें और अपना विवेक व सोच जरूर लगाएं.
कार्यक्रम में एक छात्रा ने पूछा कि क्या वे ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी कार्यक्रम या विषय से जुड़ी नई जानकारियां और वर्तमान परिदृश्य को समझने के लिए वे AI का उपयोग करते हैं, ताकि अपने भाषण में नई बातें शामिल कर सकें. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय हमेशा स्वयं की समझ और तथ्यों की जांच के आधार पर होना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने स्कूल की स्टूडेंट कैबिनेट के सदस्यों को मंच पर बुलाकर उनसे परिचय लिया. छात्राओं ने बताया कि स्कूल में स्पोर्ट्स, कल्चरल, डिसिप्लिन, हेड गर्ल और अन्य जिम्मेदारियों के लिए कैबिनेट बनाई जाती है. इसका चुनाव मतदान के जरिए होता है और छात्राएं पूरे साल स्कूल की गतिविधियों और अनुशासन में सहयोग करती हैं. इस व्यवस्था की मुख्यमंत्री ने सराहना की.
छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर, सैनिक, किसान, उद्यमी और राजनीति जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल, अनुशासन और नियमित स्वाध्याय भी जरूरी है.
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से भी संवाद किया और कहा कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें खेती, उद्यमिता, सेना, राजनीति और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें.
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…