भाकपा का देश व्यापी पद यात्रा अभियान 6 अगस्त से : " बदलाव ज़रूरी है " का आव्हान
Updated on
05-08-2026 06:23 PM
भोपाल , दिनांक 5 अगस्त 2026
भोपाल । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने " बदलाव ज़रूरी है " के आव्हान के साथ आगामी 6 अगस्त से 14 अगस्त तक देश व्यापी पद यात्रा अभियान की घोषणा की है ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि " भारत में वर्ष 2014 से फासीवाद के गहराते संकट और पूंजीवादी जन विरोधी नीतियों के शिकंजे से जनता त्रस्त है।प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का आचरण और प्रवृत्तियां भारत के संवैधानिक मूल्यों के विपरीत हैं ।इसलिए जन हित की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता की और फासीवाद के प्रतिरोध के संकल्प की अभिव्यक्ति के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश व्यापी पद यात्राओं का आव्हान किया है। मध्य प्रदेश में भी विभिन्न जिलों में भाकपा की पद यात्राओं का आयोजन होगा ।इन पद यात्राओं के माध्यम से जनहित की विभिन्न मांगों को रेखांकित किया जाएगा और केन्द्र सरकार की फासीवादी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ जनता को जागरूक किया जाएगा । इन देश व्यापी पद यात्राओं के बाद " बदलाव ज़रूरी है " के आव्हान को लेकर आगामी 1 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की विशाल आमसभा आयोजित होगी।इसमें सारे देश से लाखों भाकपा सदस्य शामिल होंगे।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आम जनता से अपील की है कि भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे शोषण और अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध की अभिव्यक्ति हेतु इन पद यात्राओं में शामिल हों । "
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…