मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा, 100% रिजल्ट देने वाले सरकारी स्कूलों को मिलेगा 5 लाख रुपये का इनाम
Updated on
30-07-2026 07:36 PM
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि गुरुपर्व एवं अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संस्कृति में गुरु और माता-पिता के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उज्जयिनी ज्ञान और कर्म की ऐतिहासिक पवित्र भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा प्राप्त कर मानवता को गीता का अमर संदेश दिया था।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूलों और प्राचार्यों का सम्मान
समारोह में मुख्यमंत्री ने लगातार तीन वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम देने वाले प्राचार्यों, शिक्षकों और मेरिट में जगह बनाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने एक बड़ी प्रोत्साहन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि लगातार 3 साल तक 100% रिजल्ट देने वाले सरकारी स्कूलों के सर्वांगीण विकास के लिए 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
संस्था प्रमुखों को 1 लाख रुपये का व्यक्तिगत पुरस्कार
उन्होंने कहा कि ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यालयों के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों को 1 लाख रुपये का व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इसके साथ ही, तकनीक-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'मिशन बुनियाद' का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 8 जिलों के 500 शासकीय स्कूलों (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आधुनिक शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…