एक फैसला जिससे हिल गया था पूरा देश, प्रियंका चतुर्वेदी ने याद किया 1990 का छात्र आंदोलन, बोलीं- पति पर भी हुई थी कार्रवाई
Updated on
02-08-2026 11:18 PM
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब शिवसेना (यूबीटी) नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस आंदोलन के साथ ही मंडल आंदोलन को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 1990 के मंडल विरोध प्रदर्शन। वीपी सिंह के दौर में हुए छात्र आंदोलनों को याद करते हुए… 60 छात्रों की मौत हुई और 200 से ज्यादा ने आत्मदाह का प्रयास किया।'
वीडियो में प्रियंका चतुर्वेदी ने 1990 के एंटी-मंडल आंदोलन को भारत के छात्र आंदोलनों के इतिहास का सबसे अहम मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने भारत की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के शिक्षा को देखने के नजरिए को प्रभावित किया। प्रियंका ने कहा, उस समय एंटी-मंडल विरोध प्रदर्शन सभी छात्र परिसरों में भड़क उठे थे, जिनमें 60 से अधिक छात्रों की मौत हुई और 200 से अधिक लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया
'IIT दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे पति'
उन्होंने अपने पति का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय वह दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में छात्र थे और उन्होंने भी आंदोलन में हिस्सा लिया था, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया था। पूर्व सांसद ने बताया कि 7 अगस्त 1990 को तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने का ऐलान किया था। इसके तहत ओबीसी के लिए केंद्र सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई।
प्रिंयका चतुर्वेदी ने कहा, उस समय भारत को धड़ों में बंट गया। वी. पी. सिंह और उनकी सरकार के समर्थकों के लिए यह ऐतिहासिक सामाजिक न्याय था, जिसने सत्ता पर एकछत्र अधिकार को तोड़ा। आलोचकों के लिए, यह एक राजनीतिक वोट बैंक की चाल थी जिसने अकादमिक योग्यता की हत्या कर दी।
संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भारी हंगामे के आसार हैं। विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA बिल के मुद्दे पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार को…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर अपने हालिया विरोध प्रदर्शन की सफलता के बाद एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को…
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक खुला पत्र लिखकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.…
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत गए हैं. ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने…
बिहार के बांकीपुर के बहुचर्चित उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य सभा…
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…