Select Date:

'मेरे साथ गद्दारी हुई', पिता-भाई संग बढ़ीं तेज प्रताप की दूरियां? हुए भावुक, लालू प्रसाद यादव पर भी उठाए सवाल

Updated on 09-08-2026 02:45 PM
कहते हैं सत्ता की कुर्सी में इतनी ताकत होती है कि यह बड़े से बड़े रिश्तों में भी दरार डाल देती है. बिहार की राजनीति और पावर के इसी खेल ने लालू प्रसाद के  परिवार में भी दूरियां डाल दी हैं. 'भोजपुरी बवाल' शो में अब तेज प्रताप यादव से परिवार के झगड़े पर सवाल पूछे गए, तो उनका दर्द छलक पड़ा. उन्होंने साफ-साफ माना कि राजनीति और कुर्सी की इसी चाहत की वजह से पिता लालू प्रसाद यादव और भाई तेजस्वी यादव के साथ उनके रिश्तों में दूरियां आ गई हैं. 

तेज प्रताप ने खोले राज

'भोजपुरी बवाल' शो में तेज प्रताप यादव से शुभांकर मिश्रा पूछते दिखे- कुर्सी में कुछ तो पावर होती है ना, ये परिवार में रार (लड़ाई) करवा देती है. इसपर तेज प्रताप ने जवाब दिया- बाहुबली की जो रियल स्टोरी है. वही स्टोरी मेरे साथ हुई है.  

शुभांगकर मिश्रा ने तेज प्रताप से आगे पूछा- तो क्या आपके साथ गद्दारी हुई है? इसपर तेज प्रताप बोले- हां, हुई ही है गद्दारी. वो तो सभी लोगों ने देखी ही है. 

तेज प्रताप से आगे पूछा गया कि JJD (जनशक्ति जनता दल) पार्टी क्यों बनानी पड़ी? दो बेटों में भेदभाव क्यों हुआ? आपको स्वास्थ्य मंत्री क्यों बनाया गया और उन्हें (लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव) डिप्टी सीएम क्यों बनाया गया? दूसरे लोगों ने पार्टी पर कब्जा कर लिया.

इन तीखे सवालों को तेज प्रताप पहले तो शांति से सुनते रहे. फिर उन्होंने जवाब दिया- पार्टी पर तो लोगों ने पहले ही कब्जा कर लिया था. फिर तेज से पूछा गया कि उन्होंने अपने घर में माता-पिता से इसकी शिकायत की थी? इसपर वो बोले- किसी की आंख और मुंह थोड़ी ना बंद है. लोग तो देख ही रहे हैं.  

पिता ने किया भेदभाव?

तेज प्रताप से आगे कहा गया- लालू प्रसाद यादव जी ने देखकर अनदेखा कर दिया कि आपका पोस्टर में नाम नहीं आ रहा है. लोग आपसे दूर हो रहे  हैं. आप परेशान हैं. ये सुनकर तेज प्रताप यादव शांत हो गए. वो गहरी सोच में नजर आए. उनके चेहरे पर परिवार से दूर होने का दर्द साफ नजर आया. 
तेज प्रताप यादव ने अपने पारिवारिक रिश्तों में आईं दूरियों पर खुलकर बात की. तेज प्रताप का ये अंदाज लोगों के दिल को छू रहा है. लोग उनसे कनेक्ट कर पा रहे हैं. फैंस का कहना है कि हंसते-खेलते चेहरे के पीछे काफी दर्द छिपा है. वैसे आपकी क्या राय है? 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
कहते हैं सत्ता की कुर्सी में इतनी ताकत होती है कि यह बड़े से बड़े रिश्तों में भी दरार डाल देती है. बिहार की राजनीति और पावर के इसी खेल…
 08 August 2026
संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भारी हंगामे के आसार हैं। विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA बिल के मुद्दे पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार को…
 06 August 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर अपने हालिया विरोध प्रदर्शन की सफलता के बाद एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को…
 04 August 2026
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक खुला पत्र लिखकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.…
 04 August 2026
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत गए हैं. ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने…
 04 August 2026
बिहार के बांकीपुर के बहुचर्चित उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य सभा…
 03 August 2026
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
 03 August 2026
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
 03 August 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
Advt.