Select Date:

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल... रायपुर कमिश्नरेट को मिले 3 नए DCP, 3 थानों के टीआई भी बदले गए

Updated on 13-07-2026 07:34 PM
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य के गृह (पुलिस) विभाग और रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जारी आदेशों के तहत तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत चार थाना प्रभारियों (टीआइ) के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के जरिए तीन प्रमुख थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है

शीर्ष स्तर पर नई पदस्थापना

गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ तीन वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों और कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है:

तारकेश्वर पटेल: रायपुर कमिश्नरेट में अब तक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ अधिकारी तारकेश्वर पटेल को पदोन्नत करते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) के पद पर तैनात किया गया है।

दीपमाला कश्यप: बिलासपुर में विशेष शाखा के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत दीपमाला कश्यप को रायपुर स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अब रायपुर में पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अर्चना झा: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय, प्रशिक्षण, डीएसबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी) के पद पर कार्यरत अर्चना झा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उन्हें अब रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) का नया प्रभार सौंपा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
 08 August 2026
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
 07 August 2026
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
 07 August 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन और विस्तार के उद्देश्य से छह नए जिलों में खेल अधिकारी के पदों को मंजूरी दे दी है। खेल एवं…
 07 August 2026
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
 04 August 2026
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
 30 July 2026
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…
Advt.