छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से संजय दत्त का बर्थडे मनाने की मिली अनुमति, सार्वजनिक सड़क पर जश्न पर रोक
Updated on
30-07-2026 03:02 PM
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में समारोह आयोजित करने की सशर्त अनुमति प्रदान की है। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी प्रकार का व्यवधान या शोर-शराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता गुरुदेव अवस्थी की याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश जारी किया।
याचिकाकर्ता ने 29 जुलाई को जन्मदिन मनाने के लिए आवेदन दिया था
याचिकाकर्ता ने 29 जुलाई को जन्मदिन मनाने के लिए आवेदन दिया था, जिसे एसडीएम ने पिछले वर्ष के सड़क विवाद के कारण खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता चंद्रभूषण केसरवानी ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि इस बार कार्यक्रम सार्वजनिक सड़क पर नहीं, बल्कि निजी हाल में होगा।
सख्त निर्देश, सार्वजनिक रास्तों पर अवरोध नहीं हो अवरोध
उन्होंने वचन दिया कि कार्यक्रम से जनता को कोई परेशानी नहीं होगी और सभी नियमों का पालन किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से उप शासकीय अधिवक्ता शोभित मिश्रा ने भी अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक रास्तों पर अवरोध नहीं होगा और नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उल्लंघन की स्थिति में प्रशासन को कार्रवाई का अधिकार होगा।
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…