छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, छह नए जिलों में तैनात होंगे खेल अधिकारी... राज्य में स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा
Updated on
07-08-2026 02:17 PM
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन और विस्तार के उद्देश्य से छह नए जिलों में खेल अधिकारी के पदों को मंजूरी दे दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती जिलों में खेल अधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।
खेल गतिविधियों को मिलेगा संस्थागत सहयोग
सरकार के इस निर्णय से नए जिलों में खेल गतिविधियों के संचालन, खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और खेल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के आदेश के बाद इन जिलों में खेल प्रशासन को और व्यवस्थित बनाया जाएगा।
एनसीईआरटी CEE-2026 में रायपुर की छात्रा ने बढ़ाया मान
इसी बीच राजधानी रायपुर की छात्रा अमृता मुगरी ने एनसीईआरटी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE)-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 94, स्टेट रैंक 5 और कैटेगरी रैंक 1 हासिल की है।
इस उपलब्धि के आधार पर अमृता को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, भोपाल के बीएड (सामाजिक विज्ञान एवं भाषा) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। उनकी इस सफलता से उनके माता-पिता तपन कुमार मुगरी और अंजली मुगरी गौरवान्वित हैं। अमृता ने अपनी स्कूली शिक्षा एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की, जबकि स्नातक की पढ़ाई पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से की है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…