'पूरे इलाके में बरसेंगे बम', ट्रंप की चेतावनी पर भड़का ईरान, खाड़ी में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को उड़ाने की धमकी
Updated on
01-08-2026 09:32 PM
डोनाल्ड ट्रंप की नए सिरे से हमलों की धमकी पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा है कि उसकी जमीन को अमेरिका या इजरायल ने निशाना बनाया तो फिर युद्ध सैन्य ठिकानों पर हमलों से आगे बढ़ जाएगा। ईरान ने धमकी दी कि वह हमलों के जवाब में पश्चिम एशिया में अहम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान खिलाफ सैन्य ऑपरेशन बढ़ाने से जुड़ी रिपोर्ट पर तेहरान से ये जवाब आया है।
तेहरान की सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक सीनियर सिक्योरिटी अधिकारी ने ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अमेरिका और इजरायल के संभावित हमलों की खबरों को 'पागलपन' बताया है। अधिकारी ने कहा कि तेहरान ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की योजना तैयार कर ली है। हम किसी भी हमले का जवाब इजरायल के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर और पूरे इलाके में अमेरिकी एनर्जी एसेट पर अटैक से दिया जाएगा।
पूरे इलाके में फैल जाएगा संघर्ष
ईरानी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल, दोनों ये जानते हैं कि तेहरान के पास ऐसे ऑपरेशन करने की क्षमता और इच्छाशक्ति दोनों हैं, जो पूरे इलाके में तबाही मचा सकते हैं। ईरानी अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि उनके ऊपर कोई भी हमला पूरे क्षेत्र को एक भीषण संघर्ष में धकेल देगा। ऐसे में ट्रंप ईरान पर हमले से बचें।
इस नई तनातनी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रखेगा, जब तक तेहरान अमेरिका के लिए खतरा बना रहेगा या परमाणु हथियार विकसित करने की स्थिति में रहेगा। वाइट हाउस ने भी कहा है कि ट्रंप की ओर से ईरान पर बड़े हमले की इजाजत दी सकती है।
ईरानी विदेश मंत्री की यूके को भी नसीहत
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ब्रिटेन को चेतावनी भरे अंदाज में नसीहत दी है कि वह ईरान पर हमले करने में अमेरिका के साथ किसी भी तरह का सैन्य सहयोग ना करे। अराघची ने ब्रिटिश विदेश सचिव एड मिलिबैंड के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि आक्रामक देशों के साथ कोई भी सहयोग स्वीकार्य नहीं होगा।
अब्बास अराघची ने ईरान के प्रति ब्रिटिश सरकार की अनुचित और गलत नीतियों की आलोचना की। उन्होंने लंदन की ओर से ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताने और हाल के महीनों में अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ थोपे गए दो संघर्षों में मिलीभगत का हवाला दिया।
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.फ़ॉक्स न्यूज़ को…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है. अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत…
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कोहराम मचा है। पाकिस्तान सरकार चुनाव करवाने की नौटंकी जरूर कर रही है, लेकिन हकीकत ये है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर के…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़िलहाल ईरान पर अपने संभावित हमले को रोकने का एलान किया है.वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है इससे पहले उन्होंने सऊदी…
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.जुआन जीसस विवाज़ ने…