US-ईरान जंग खत्म होने के करीब? ट्रंप का बड़ा दावा- खाड़ी देशों के कहने पर टाले अमेरिकी हमले
Updated on
02-08-2026 03:22 PM
अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच दुनिया के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मध्य पूर्व के देशों और खुद ईरान के अनुरोध पर उन्होंने वीकेंड में ईरान पर होने वाले नए अमेरिकी हमलों को फिलहाल रोक दिया है.
ट्रंप का दावा है कि 5 महीने से जारी इस युद्ध को खत्म करने के लिए एक समझौते के मापदंडों पर सहमति बन गई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि मौजूदा समझौते में होर्मुज को तत्काल, पूरी तरह और बिना किसी प्रतिबंध के खोलना तथा ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा.
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी हमलों पर यह रोक तभी जारी रहेगी, जब समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जा सके. उन्होंने लिखा, ' ईरान और मध्य-पूर्व के अन्य देशों की ओर से हमले रोकने का अनुरोध किया गया था और समझौते के लिए जरूरी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है.दुनिया के भविष्य और एक समृद्ध ईरान के अस्तित्व के हित में, मैंने इस शर्त पर हमलों को रद्द करने पर सहमति जताई है कि इस डील को तेजी से अंतिम रूप दिया जाए."
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.फ़ॉक्स न्यूज़ को…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है. अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत…
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कोहराम मचा है। पाकिस्तान सरकार चुनाव करवाने की नौटंकी जरूर कर रही है, लेकिन हकीकत ये है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर के…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़िलहाल ईरान पर अपने संभावित हमले को रोकने का एलान किया है.वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है इससे पहले उन्होंने सऊदी…
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.जुआन जीसस विवाज़ ने…