Select Date:

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

Updated on 13-07-2026 07:36 PM
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बालोद जिले के जनपद पंचायत डोंडीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा एक नियमित सहायक शिक्षक पंचायत को बिना विभागीय जांच के सेवा से हटाने के आदेश को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने शिक्षिका की सेवा बहाल करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि नियमित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है।

कुल करीब 233 दिनों तक अनुपस्थित रहीं

नगर पंचायत अर्जुन्दा (तहसील गुंडरदेही) निवासी कुमारी तस्लीम बानो की नियुक्ति 9 जून 2005 को शासकीय प्राथमिक शाला शिकारीटोला में सहायक शिक्षक पंचायत (शिक्षाकर्मी ग्रेड-3) के रूप में हुई थी। 13 अगस्त 2009 को उनकी सेवाएं नियमित कर दी गई थीं। इसके बाद वह विभिन्न अवधियों में कुल करीब 233 दिनों तक अनुपस्थित रहीं।

जनपद पंचायत डोंडीलोहारा के सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद 24 अगस्त 2021 को उन्हें सेवा से हटा दिया। इसके खिलाफ शिक्षिका ने वरिष्ठ अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

प्रक्रिया पूरी किए सेवा से हटाना कानून के विरुद्ध

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और ज़ैनब वनाक ने तर्क दिया कि नियमित कर्मचारी होने के कारण बर्खास्तगी से पहले छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के नियम-7 के तहत विभागीय जांच आवश्यक थी। बिना आरोप पत्र और जांच प्रक्रिया पूरी किए सेवा से हटाना कानून के विरुद्ध है।

नियमों के तहत कार्रवाई की गई

वहीं जनपद पंचायत की ओर से अधिवक्ता कात्यायनी विष्णुप्रिया ने तर्क दिया कि शिक्षिका लंबे समय से अनुपस्थित थीं और कई नोटिस दिए जाने के बावजूद उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की, इसलिए नियमों के तहत कार्रवाई की गई।

हाई कोर्ट का फैसला

न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे ने कहा कि 1997 के नियम केवल अस्थायी कर्मचारियों पर लागू होते हैं। चूंकि याचिकाकर्ता की सेवाएं वर्ष 2009 में नियमित हो चुकी थीं, इसलिए उनके मामले में 1999 के नियमों के तहत विभागीय जांच करना अनिवार्य था। विभाग ने न तो औपचारिक आरोप पत्र जारी किया और न ही जांच की प्रक्रिया पूरी की। इसलिए 24 अगस्त 2021 का बर्खास्तगी आदेश असंवैधानिक है और इसे निरस्त किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
 08 August 2026
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
 07 August 2026
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
 07 August 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन और विस्तार के उद्देश्य से छह नए जिलों में खेल अधिकारी के पदों को मंजूरी दे दी है। खेल एवं…
 07 August 2026
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
 04 August 2026
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
 30 July 2026
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…
Advt.