भारत-जापान के बीच से 'डॉलर' आउट, मोदी और तकाइची की मुलाकात से पहले पिच हो गई रेडी
Updated on
30-06-2026 09:52 PM
भारत और जापान लोकल-करेंसी सेटलमेंट फ्रेमवर्क (स्थानीय मुद्रा में लेनदेन की व्यवस्था) की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। निक्केई एशिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, इससे दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए सीधे येन-रुपये में लेनदेन हो सकेगा। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते नई दिल्ली में जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं।
निक्केई की रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद है कि मोदी और तकाइची के बीच 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के बाद जारी होने वाले संयुक्त बयान में इस प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, अगर इसे शामिल किया जाता है तो यह पहली बार होगा जब दोनों देशों के नेताओं के संयुक्त बयान में मुद्रा सहयोग को औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा।
1 से 3 जुलाई तक भारत में होंगी जापानी पीएम
तकाइची सालाना शिखर सम्मेलन के लिए 1 से 3 जुलाई तक भारत का दौरा करेंगी। 2025 के आखिर में पद संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस शिखर सम्मेलन से दोनों पक्षों को आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का मौका मिलेगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस यात्रा में व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा।
यह है प्रस्तावित फ्रेमवर्क
निक्केई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत भारत में नॉन-रेजिडेंट जापानी संस्थाओं को भारतीय बैंकों में खाते खोलने की अनुमति दी जाएगी। इससे दोनों देशों के वित्तीय संस्थान अमेरिकी डॉलर के जरिए लेनदेन किए बिना सीधे येन और रुपये में सीमा-पार भुगतान (क्रॉस बॉर्डर पेमेंट) का निपटान कर सकेंगे।
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.फ़ॉक्स न्यूज़ को…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है. अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत…
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कोहराम मचा है। पाकिस्तान सरकार चुनाव करवाने की नौटंकी जरूर कर रही है, लेकिन हकीकत ये है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर के…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़िलहाल ईरान पर अपने संभावित हमले को रोकने का एलान किया है.वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है इससे पहले उन्होंने सऊदी…
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.जुआन जीसस विवाज़ ने…