Select Date:

'डॉन 3' विवाद, बैन की तलवार या सुपरस्टार की वापसी? कतार में हैं रणवीर सिंह की 5 बड़ी फिल्में

Updated on 30-05-2026 05:02 PM
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. 'डॉन 3' से जुड़े घटनाक्रम और वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज फेडरेशन (FWICE) के गैर-सहयोग निर्देश के बाद ऐसा लगने लगा था कि अभिनेता के करियर पर मुश्किलों के बादल मंडरा सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. लेकिन बॉलीवुड में तस्वीर शायद उतनी सरल नहीं है, जितनी दिखाई दे रही है. जहां एक तरफ विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ रणवीर के नाम से जुड़े कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स इंडस्ट्री में चर्चा बटोर रहे हैं. इनमें बड़े बजट की फिल्में, ऐतिहासिक किरदार, पौराणिक कथाएं और एक्शन से भरपूर कहानियां शामिल बताई जा रही हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ये विवाद उनके करियर की रफ्तार को थाम पाएगा या फिर रणवीर एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर अपने आलोचकों को जवाब देंगे?
वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज फेडरेशन का दावा है कि रणवीर ने फिल्म से अचानक किनारा किया, जिससे निर्माताओं और इंडस्ट्री को नुकसान हुआ. हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच बॉलीवुड के कई कलाकार और इंडस्ट्री से जुड़े लोग रणवीर सिंह के समर्थन में सामने आए हैं. यही वजह है कि उनके प्रशंसकों की चिंता काफी हद तक कम हुई है. दिलचस्प बात यह है कि विवादों के बावजूद रणवीर के नाम से कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स जुड़े हुए हैं, जिनका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं.
रणवीर सिंह की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'प्रलय' है. यह एक पोस्ट-एपोकैलिक जॉम्बी थ्रिलर होगी, जो बॉलीवुड में अपनी तरह की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. दिग्गज निर्देशक हंसल मेहता के बेटे जय मेहता इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. यह फिल्म करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है. फिल्म की कहानी एक वैश्विक महामारी और जॉम्बी आउटब्रेक की पृष्ठभूमि में एक शादीशुदा जोड़े के संघर्ष पर आधारित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याणी प्रियदर्शन (केरल की मशहूर एक्ट्रेस) इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. फिल्म अगस्त 2026 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. दिलचस्प बात यह है कि यह रणवीर के अपने प्रोडक्शन हाउस 'मा कसम फिल्म्स' के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म भी होगी.
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है. इंडस्ट्री में मजबूत चर्चा है कि दोनों चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक भव्य हिस्टोरिकल एपिक फिल्म पर काम करेंगे. हालांकि, अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रणवीर इस रोल के लिए टॉप चॉइस माने जा रहे हैं. फिल्म में प्राचीन भारत की राजनीति, युद्ध और साम्राज्य विस्तार की कहानी दिखाई जाएगी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले,…
 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
Advt.