Select Date:

13 साल की थी, जब कजिन ने...', श्रेया कालरा ने खोला बचपन का दर्दनाक राज, रोते हुए बोलींं- मां उसे बेटा मानती हैं

Updated on 29-07-2026 12:35 PM
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक सच बताया, जिसे सुनकर घर का माहौल पूरी तरह भावुक हो गया. उनकी बात सुनते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं. 

13 साल की उम्र में झेला यौन शोषण

शो में जब आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा का सीक्रेट सामने लाने का मौका चुना, तो श्रेया ने बताया कि 13 साल की उम्र  में उनके एक कजिन ने उनका यौन शोषण किया था. श्रेया ने कहा कि वह यह राज इसलिए छिपाना चाहती थीं क्योंकि इससे उनके परिवार पर गहरा असर पड़ सकता है.
उन्होंने कहा- मैं अपना सीक्रेट इसलिए नहीं छिपा रही थी कि फिनाले में जाना है. मुझे भरोसा है कि मैं अपनी मेहनत से वहां पहुंच सकती हूं. लेकिन मैं नहीं
चाहती थी कि यह बात बाहर आए, क्योंकि इससे मेरे परिवार में बहुत कुछ बदल सकता है.

'मम्मी को आज तक नहीं बताया'

श्रेया ने बताया कि बचपन में वह अक्सर अपनी नानी के घर जाती थीं. वहीं यह घटना हुई थी. उन्होंने कहा- मैं 13 साल की थी. उस वक्त मुझे समझ भी नहीं आता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है. मेरे परिवार में आज तक किसी को इस बारे में नहीं पता. सिर्फ ऋषभ (जायसवाल- श्रेया के बॉयफ्रेंड) को यह बात मालूम है. 
उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की सहानुभूति नहीं चाहतीं. वो बोलीं- मैं खुद को पीड़ित बनाकर नहीं देखना चाहती. मैं नहीं चाहती कि लोग शो के बाहर जाकर मुझ पर तरस खाएं. श्रेया ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को इसलिए भी कुछ नहीं बताया क्योंकि जिस रिश्तेदार पर उन्होंने आरोप लगाया, उसकी मां का निधन हो चुका था उन्होंने कहा- उसकी मां नहीं रही थीं और मेरी मां ने करीब तीन साल तक उसकी देखभाल की थी. अगर मम्मी को यह सच पता चलेगा तो वह पूरी तरह टूट जाएंगी.

भाई की शादी को लेकर भी थीं परेशान

श्रेया ने बताया कि उनका सगा भाई नवंबर में शादी करने वाला है. उन्होंने कहा- मेरे भाई की पिछली सगाई टूट गई थी क्योंकि मैं इस इंडस्ट्री में हूं और कुछ विवाद हुए थे. अब उसकी जिंदगी फिर से पटरी पर आ रही है. मुझे डर था कि कहीं यह सच सामने आने से उसकी खुशियां फिर प्रभावित न हो जाए 
अपनी बात खत्म करते हुए श्रेया बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने कहा- मुझे सबसे ज्यादा इस बात का दुख है कि मैं हमेशा लोगों से कहती हूं कि अपने हक के लिए लड़ो, लेकिन मैं खुद इतने साल तक अपनी बात किसी से कह नहीं पाई. इतना सब होने के बाद भी मैं उसी रिश्तेदार की शादी में अपने परिवार के साथ गई थी. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले,…
 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
Advt.