Select Date:

Gen Z से कुछ सीखिए', मृणाल ठाकुर ने 10 साल छोटे क्रिकेटर संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Updated on 09-08-2026 02:29 PM
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब लोगों ने उनका नाम इंडियन क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। दोनों के डेटिंग की खबरें तब सामने आईं जब दोनों को एक वायरल वीडियो में मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक कैफे में देखा गया। दोनों को इस कैफे से निकलते देखने को बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। कई ने दावा किया कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। लेकिन, इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए, खुद मृणाल ने इन पर फुल स्टॉप लगा दिया है और साफ किया कि उनके और यशस्वी के बीच कुछ नहीं चल रहा।

मृणाल ठाकुर का रिएक्शन

यशस्वी जायसवाल के साथ नाम जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मृणाल ने लिखा, 'भाई शांत हो जाओ, मुझे दिखाओ कि हम एक साथ कहां थे? कैसे यार आप लोग इतने पढ़े-लिखे लोग ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं? देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। जैन जी से कुछ सीखिए और जो सही मुद्दे हैं, उन पर वीडियोज बनाईये। इससे और ज्यादा व्यूज मिलेंगे।' एक्ट्रेस के इस जवाब से यह साफ हो गया कि वह और क्रिकेटर एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

धनुष से भी जुड़ चुका है नाम

बता दें, मृणाल ठाकुर का नाम धनुष से भी जुड़ चुका है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई, जब अगस्त 2025 में 'सन ऑफ़ सरदार 2' के प्रीमियर पर मृणाल और धनुष को एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते हुए देखा गया। आखिरकार मृणाल ने इन दावों को सिरे से नकार दिया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं। मृणाल कई बार ये बात साफ कर चुकी हैं कि धनुष के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल है। इससे पहले एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और रैपर बादशाह के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

शरद चंद्र त्रिपाठी को डेट कर चुकी हैं मृणाल ठाकुर
दूसरे नामों के उलट, मृणाल ठाकुर और लेखक शरद चंद्र त्रिपाठी का रिश्ता सिर्फ इंटरनेट की अफवाह नहीं था। मृणाल एक समय पर शरद को डेट कर रही थीं और दोनो ने 'नच बलिए 7' में साथ हिस्सा लिया था। इसी दौरान दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए उम्मीद जताई थी कि उनके परिवार उन्हें अपना लेंगे। लेकिन, आखिरी में ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

डीपफेक पर जताई नाराजगी

पिछले दिनों मृणाल अपने एक पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहीं। इस पोस्ट में मृणाल ने उन लोगों को सख्त चेतावनी दी थी, जो उनकी तस्वीरों और आवाज के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और उनका डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। एक्ट्रेस ने साफ किया कि अगर उनकी तस्वीरों, वीडियो या आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया तो वह इसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले,…
 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
Advt.