Select Date:

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद क्रिप्टो से एक अरब डॉलर से अधिक रक़म बनाई

Updated on 02-07-2026 04:39 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 के लिए अपनी अनिवार्य वित्तीय घोषणा (फ़ाइनेंशियल डिस्क्लोज़र) में बताया है कि उन्होंने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कारोबार से एक अरब डॉलर से अधिक की कमाई की.

927 पन्नों की इस वित्तीय घोषणा में उन्होंने बताया कि 'ट्रंप मीम कॉइन' से उन्हें 63.5 करोड़ डॉलर की रॉयल्टी मिली. यह कॉइन उनके राष्ट्रपति पद संभालने से कुछ दिन पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन उसके बाद इसकी क़ीमत में भारी गिरावट आई है.

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नाम की एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी से उन्हें 50 करोड़ डॉलर से अधिक की आय हुई.

इस कंपनी की स्थापना उनके बेटों और उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ के बच्चों ने की थी.

ट्रंप ने रियल एस्टेट और ट्रंप ब्रांड से जुड़े सामानों की बिक्री से भी करोड़ों डॉलर की कमाई की.

हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन आरोपों से इनकार किया कि ट्रंप राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल निजी मुनाफ़े के लिए कर रहे हैं.

ट्रंप ने बिटकॉइन को एक समय कहा था 'स्कैम'

ट्रंप की ताज़ा वित्तीय घोषणा में दिखाई गई कमाई पिछले वर्ष की तुलना में काफ़ी अधिक है.

2024 की वित्तीय घोषणा में ट्रंप ने 60 करोड़ डॉलर से अधिक की आय बताई थी.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
अमेरिकी सीनेट ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को पारित कर दिया है. इसमें रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले देशों पर कड़े टैरिफ़ लगाने का…
 06 August 2026
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.फ़ॉक्स न्यूज़ को…
 04 August 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है. अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत…
 04 August 2026
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कोहराम मचा है। पाकिस्तान सरकार चुनाव करवाने की नौटंकी जरूर कर रही है, लेकिन हकीकत ये है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर के…
 03 August 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़िलहाल ईरान पर अपने संभावित हमले को रोकने का एलान किया है.वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है इससे पहले उन्होंने सऊदी…
 02 August 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच दुनिया के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मध्य…
 01 August 2026
डोनाल्ड ट्रंप की नए सिरे से हमलों की धमकी पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा है कि उसकी जमीन को अमेरिका या इजरायल ने निशाना बनाया…
 31 July 2026
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.जुआन जीसस विवाज़ ने…
 26 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पिछले 13 दिनों से लगातार जारी हमलों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. लगभग दो हफ्तों से हर रोज हो रहे हमलों का…
Advt.