Select Date:

'गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी' पत्नी के विवादित बयान पर अशनीर ग्रोवर का जवाब

Updated on 07-07-2026 07:07 PM
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ने भी 'लॉकअप' में हिस्सा लिया है. इस वीकेंड माधुरी ने ऐसा खुलासा किया, जिससे सब हैरान रह गए. 

वीकेंड पर माधुरी जैन ने खुलासा किया कि उन्हें तीसरा बच्चा ना होने का मलाल है. तीसरे बच्चे के लिए वो काफी लेट हो चुकी थीं. उन्होंने शो पर कहा- तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है. अगर आप शाहरुख खान समेत सभी अमीर लोगों को देखें, तो उनके तीसरा बच्चा है. इसके बाद अशनीर की वाइफ ने जो कहा कि उससे हर ओर हंगामा मच गया है. 

अपनी बात जारी रखते हुए माधुरी कहती हैं, हम दो हमारे दो वाली कहावत हर किसी पर लागू नहीं होती. जितने अमीर लोग जितने बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही अमीरी बढ़ेगी. जितने गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही गरीबी बढ़ेगी. इस स्टेटमेंट के लिए माधुरी को ट्रोल किया जा रहा है.  

ट्रोलिंग पर अशनीर का तंज 
अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर उन लोगों का जवाब दिया जो उनकी पत्नी मधुरी ग्रोवर के हालिया बयान पर उन्हें ट्रोल कर रहे थे. एक यूजर ने अशनीर को टैग करके लिखा: आपकी पत्नी ने हाल ही में कहा था कि अगर गरीबों के अधिक बच्चे होंगे तो गरीबी बढ़ेगी. कृपया अपनी 900 करोड़ की संपत्ति में से 1,800 परिवारों को ₹50 लाख-₹50 लाख दे दीजिए. उन 1,800 परिवारों के 3,200 बच्चे आराम से पल सकेंगे.

इस पर अशनीर ने सख्त और चुटीले अंदाज में कहा, भीख मांगने का तरीका थोड़ा सहज है. उनका यह जवाब तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने उन्हें "अनफिल्टर्ड" और "हास्यप्रद" बताया. दूसरे यूजर ने लिखा कि जवाब बढ़िया है. काश सलमान भाई को भी दे पाते. 

अब देखते हैं कि शो से बाहर निकलने के बाद माधुरी ट्रोलिंग पर कैसे रिएक्ट करती हैं. क्योंकि उन्हें शायद ही इस बात का अंदाजा है कि उन्होंने क्या कहा है.  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले,…
 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
Advt.