Select Date:

ईरान ने अमेरिका को इन चार जगहों पर दी बड़ी चोट, बहरीन-कुवैत-जॉर्डन में बरसाई मिसाइलें

Updated on 16-07-2026 01:44 PM
अमेरिका ने ईरान पर एक और बड़े हवाई हमले किए हैं. चाबहार, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप समेत कई शहरों में धमाके हुए, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है.

अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार और भी खतरनाक होती जा रही है. अमेरिकी सेना ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है. इन हमलों के बाद चाबहार, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप, सीरिक, कोनारक, रास्क, खोंदाब, खुर्रमाबाद और सेमनान समेत कई शहरों में विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं. पहली बार उत्तरी ईरान के कुछ इलाकों में भी धमाके हुए हैं.

ईरानी मीडिया के मुताबिक, राजधानी तेहरान, पकदश्त और परचिन के ऊपर एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए थे. वहीं सेमनान एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को भी निशाना बनाया गया, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. सिर्फ एक शेड और एयरपोर्ट टर्मिनल की कुछ खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है
अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों को खतरा पहुंचाने वाली ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है. अमेरिका ने यह भी दावा किया कि उसने होर्मुज स्ट्रेट से एक ईरानी बंदरगाह की तरफ बढ़ रहे एक ऑयल टैंकर को हेलफायर मिसाइल दागकर रोक दिया, जबकि दो अन्य जहाजों का रास्ता बदल दिया गया.

ईरान ने भी खाड़ी मुल्कों में तेज की जवाबी कार्रवाई

दूसरी तरफ ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने 'ऑपरेशन लाइटनिंग' के तहत कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. ईरान के मुताबिक, कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर अमेरिकी रडार, पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और ईंधन भंडार को निशाना बनाया गया. वहीं बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर संचार प्रणाली और रडार ठिकानों पर ड्रोन हमले किए गए.

जॉर्डन ने भी पुष्टि की कि उसकी वायुसेना ने देश की ओर बढ़ रही आठ ईरानी मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया. वहीं ईरान ने दक्षिण-पश्चिमी शहर अंदिमेश्क के ऊपर एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को गिराने का भी दावा किया है.

ताजा अमेरिकी हमलों में कम 35 लोगों की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अहवाज के शहीद बघाई अस्पताल से 211 मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है.

इस जंग का असर वैश्विक व्यापार पर भी साफ दिख रहा है. समुद्री व्यापार से जुड़ी संस्था लॉयड्स लिस्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से गैर-ईरानी जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है. कई जहाज अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रांसपोंडर बंद कर 'डार्क ट्रांजिट' का सहारा ले रहे हैं. लगातार चौथे दिन ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 85.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में नई चिंता पैदा हो गई है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
अमेरिकी सीनेट ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को पारित कर दिया है. इसमें रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले देशों पर कड़े टैरिफ़ लगाने का…
 06 August 2026
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.फ़ॉक्स न्यूज़ को…
 04 August 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है. अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत…
 04 August 2026
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कोहराम मचा है। पाकिस्तान सरकार चुनाव करवाने की नौटंकी जरूर कर रही है, लेकिन हकीकत ये है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर के…
 03 August 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़िलहाल ईरान पर अपने संभावित हमले को रोकने का एलान किया है.वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है इससे पहले उन्होंने सऊदी…
 02 August 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच दुनिया के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मध्य…
 01 August 2026
डोनाल्ड ट्रंप की नए सिरे से हमलों की धमकी पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा है कि उसकी जमीन को अमेरिका या इजरायल ने निशाना बनाया…
 31 July 2026
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.जुआन जीसस विवाज़ ने…
 26 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पिछले 13 दिनों से लगातार जारी हमलों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. लगभग दो हफ्तों से हर रोज हो रहे हमलों का…
Advt.