खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे 3 बेटे, युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार आए नजर, सुप्रीम लीडर मोजतबा कहां?
Updated on
05-07-2026 01:40 PM
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके बेटे भी पहुंचे हैं। दिवंगत खामेनेई के तीन बेटों मसूद, मेसम और मुस्तफा ने तेहरान में मारे गए सुप्रीम लीडर की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया है। अमेरिका और इजरायल के हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने के बाद यह पहली बार है जब खामेनेई के परिवार के किसी सदस्य को सार्वजनिक तौर पर देखा गया है।
हालांकि, अली खामेनेई के दूसरे नंबर के बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई प्रार्थना सभा में नहीं शामिल हुए। इजरायल के हमलों के डर से वर्तमान सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अंतिम संस्कार कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला लिया है। वहीं, इस्लामिक रिपब्लिक गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर अहमद वाहिदी और एलीट कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल कानी ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया है।
खामेनेई के लिए तेहरान में प्रार्थना सभा
रविवार को तेहरान के ग्रैंड मोसाला धार्मिक परिसर में मारे गए सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के लिए प्रार्थना सभा की गई। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरान की सबसे वरिष्ठ धार्मिक नेताओं में शामिल जाफर सोभानी ने इस प्रार्थना सभा का नेतृत्व किया। इस दौरान खामेनेई और उनके परिवार के चार सदस्यों के लिए प्रार्थना पढ़ी गई। इसमें उनकी 18 महीने की पोती भी शामिल थी। ये सभी अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गए थे।
ईरान से लेकर इराक तक जुलूस
सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम तीसरे दिन जारी है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई थी, जो एक सप्ताह तक जारी रहेगा। सोमवार को तेहरान में अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
मंगलवार को ईरान के पवित्र शहर कोम में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। बुधवार को शवों को इराक के नजफ और कर्बला ले जाए जाने की उम्मीद है, जहां शियाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण इमाल अली और इमाम हुसैन के पवित्र स्थल हैं। इसके बाद गुरुवार को वापस ईरान लाया जाएगा और मशहद में इमाम रजा के पवित्र स्थल पर दफनाया जाएगा। मशहद खामेनेई का गृह नगर है।
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.फ़ॉक्स न्यूज़ को…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है. अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत…
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कोहराम मचा है। पाकिस्तान सरकार चुनाव करवाने की नौटंकी जरूर कर रही है, लेकिन हकीकत ये है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर के…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़िलहाल ईरान पर अपने संभावित हमले को रोकने का एलान किया है.वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है इससे पहले उन्होंने सऊदी…
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.जुआन जीसस विवाज़ ने…