Select Date:

'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 की उम्र में दी जान, सदमे में फैंस

Updated on 15-06-2026 01:53 PM
टीवी वर्ल्ड से शॉकिंग खबर सामने आई है. जानी मानी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. ये न्यूज जैसे ही सामने आई है, फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं. संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कुछ रिवील नहीं हुआ है. संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है.

संचिता ने कहा अलविदा

संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था. संचिता ने शो कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का रोल कर घर-घर में पहचान बनाई थी. सबसे शॉकिंग बात ये है कि 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी. संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में काम किया था. वो ताराबाई के रोल में नजर आई थीं. 
सबसे चौंकाने वाली बात है संचिता का आखिरी इंस्टा पोस्ट. मौत से 19 घंटों पहले एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक रील वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो हंसती और चहकती हुई दिखी थीं. ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि एक्ट्रेस कभी सुसाइड जैसा कदम उठा सकती थी. वीडियो में संचिता कैमरा हाथ में पकड़े हुए दिखती हैं.
उनके चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे किस बात का दर्द छिपा था, ये जानने की कोशिश पुलिस कर रही है. कैप्शन में संचिता ने लिखा- मैं नाचूं तू नाचा. इंस्टा पर संचिता के 139K फॉलोअर्स थे. उनके इंस्टा अकाउंट को देखकर समझ आता है कि वो जिंदाजिल, हसंने मुस्कुराने और बिंदास रहने वाली थीं. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं. 
संचिता की ही तरह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी 14 जून 2020 को अपनी जान दी थी. उनकी मौत को 6 साल हो गए हैं. दोनों के डेथ डेट शेयर करने पर यूजर्स हैरान हैं. संचिता को खोकर उनका परिवार टूट गया है. किसी ने नहीं सोचा था अपने करियर के पीक पर संचिता दुनिया छोड़ देंगी. 

RIP संचिता!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले,…
 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
Advt.