बेटी की खातिर मूंछ हटाकर साड़ी पहनने को तैयार रवि किशन, नहीं देख पाए आंसू, देंगे मां का प्यार!
Updated on
28-06-2026 07:25 PM
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा बने हैं. हाल ही में सामने आए एक वीडियो में दोनों का खूबसूरत रिश्ता हर किसी का दिल जीत रहा है
बेटी को रोता देख चिंता में डूबे रवि किशन
वीडियो में रवि किशन अपनी बेटी को रोते हुए देखते हैं तो समझ नहीं पाते क्या हुआ. वो जानने के लिए कहते हैं- आप मुझे जबरदस्ती यहां लेकर आ गए... चलो पापा. लेकिन मुझे यहां क्यों लेकर आए? इस पर रीवा अपने आंसू रोकते हुए जवाब देती हैं- हो सकता है पहला दिन है, घर की याद आ रही हो, इसलिए रो पड़ी.
बेटी की बात सुनते ही रवि किशन हैरान होकर कहते हैं- तो मैं क्या हूं? पिता का ये मासूम सवाल सुनते ही रीवा अपनी हंसी नहीं रोक पातीं. पलभर पहले जो माहौल भावुक था, वो देखते ही देखते मुस्कुराहट में बदल जाता है.
इसके बाद रवि किशन वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि रीवा अपनी मां के ज्यादा करीब है और उनके साथ ज्यादा वक्त बिताती हैं. फिर माहौल हल्का करने के लिए वो कहते हैं- मैं अभी मां कहां से बन जाऊं... किसी के पास विग है क्या? साड़ी पहन लेता हूं, मूंछ निकाल लेता हूं.
रवि की ये बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ रीवा भी जोर-जोर से हंसने लगती हैं और अपने आंसू भी पोंछ लेती हैं. बाप-बेटी की इस प्यारी केमिस्ट्री ने वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर भी दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें शो की सबसे प्यारी जोड़ी बता रहे है
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…