Select Date:

चीफ जस्टिस की तस्वीर, मरी मछलियां और... बिलासपुर के श्मशान में तंत्र क्रिया का वीडियो वायरल, इलाके में मचा हड़कंप

Updated on 08-08-2026 10:28 PM
सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में सात अगस्त की रात कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
श्मशान घाट में ग्रामीणों को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें मिलीं। इसके अलावा वहां कुछ मरी हुई मछलियां भी पड़ी थीं। इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने पर सीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू की।
ग्रामीणों के पहुंचते ही भागने लगे युवक
ग्राम देवरी में सात अगस्त की रात श्मशान घाट के आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर वहां मौजूद युवक भागने लगे।
ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक उनके हाथ लग गया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को सीपत पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक की पहचान राजकिशोर नगर निवासी ऋषिकेश कुमार के रूप में की है। श्मशान घाट की जांच के दौरान चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें वहां रखी मिलीं। साथ ही मरी हुई मछलियां और कुछ अन्य सामान भी मौजूद था।
रिश्तेदार की जमानत के लिए तंत्र साधना की बात
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ऋषिकेश कुमार ने बताया कि उसका रिश्तेदार प्रियांशु बोले चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद है। तोरवा पुलिस ने प्रियांशु बोले को चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रियांशु बोले की जमानत के लिए हाई कोर्ट में आवेदन लगाया गया है। ऋषिकेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि जमानत के लिए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक तांत्रिक से संपर्क किया गया था। इसके बाद वह तंत्र क्रिया के लिए श्मशान घाट पहुंचा था।
पुलिस अब युवक के बयान की तस्दीक कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और श्मशान घाट में की गई गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सोशल मीडिया से तांत्रिक से संपर्क
पूछताछ में यह भी सामने आया कि जमानत के लिए तंत्र साधना कराने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से तांत्रिक से संपर्क किया गया था। इसके बाद श्मशान घाट में तंत्र क्रिया किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य कड़ियां स्पष्ट हो सकेंगी।
देवरी में पहले भी सामने आ चुका है मामला
देवरी क्षेत्र में इससे पहले भी तंत्र क्रिया से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि सामने आ चुकी है। कुछ महीने पहले गांव में रहने वाले एक ग्रामीण के घर के आंगन में कुछ लोगों ने मरी हुई मुर्गी, नींबू और अन्य सामान फेंक दिया था। इसके बाद तंत्र क्रिया किए जाने की चर्चा हुई थी।
यह मामला काफी समय तक गांव में चर्चा का विषय बना रहा। अब एक बार फिर देवरी के श्मशान घाट में मरी हुई मछलियों और अन्य सामान के साथ चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें मिलने से ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
श्मशान घाट में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण पकड़े गए युवक से सवाल करते दिखाई दे रहे हैं।
शुरुआत में युवक कुछ भी बताने से बचता रहा। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने उससे पूछताछ की। जैसे ही चीफ जस्टिस से जुड़ी तस्वीरों का मामला सामने आया, पुलिस युवक को सीधे थाने ले गई। इस दौरान युवकों की बातचीत से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए युवक से पूछताछ के आधार पर उसके साथ मौजूद अन्य लोगों और कथित तंत्र क्रिया से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को बतौर चीफ गेस्ट न्योता…
 09 August 2026
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…
 09 August 2026
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रैनी विमान क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ है। करीब सात महीने पहले महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी यहीं…
 09 August 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद छोड़ने पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. सीनियर बीजेपी नेता और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि NEET पेपर लीक…
 09 August 2026
जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) और जेएसएसी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी…
 08 August 2026
सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में सात अगस्त की रात कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में…
 08 August 2026
शेफ विकास खन्ना का न्यूयॉर्क वाला रेस्टोरेंट, 'बंगलो', भारतीय खाने और संस्कृति को ऐसे पेश करने के लिए मशहूर हो गया है जो सिर्फ खाने से कहीं बढ़कर है. रणवीर…
 08 August 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वैचारिक रिश्तों के बीच, संघ प्रमुख मोहन भागवत का हर एक बयान सियासी गलियारों में बड़े बदलाव के संकेत के…
 07 August 2026
रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन को AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का समर्थन मिला, लेकिन विधानसभा घेराव के दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। स्याही…
Advt.