Select Date:

'शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया क्योंकि...', धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

Updated on 09-08-2026 02:39 PM
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद छोड़ने पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. सीनियर बीजेपी नेता और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान जेन-Z को गुमराह करने की कोशिशें की गईं, जिसकी वजह से उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद छोड़ना पड़ा 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस मुद्दे को लेकर हुए भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के करीब दो हफ्ते बाद, प्रधान ने GM यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे पर बात की. इस्तीफे के बाद ये उनका पहला सार्वजनिक बयान है.

प्रधान ने कहा, 'जेन Z हमारे बच्चे हैं. कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की. तब मेरा कोई निजी मसला नहीं था. भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे पैदा होते हैं. पिछले 10 सालों में 20  करोड़ बच्चे पैदा हुए. उनकी अपनी उम्मीदें हैं और वे भारत को 'विश्व गुरु' बनाएंगे. मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं था.' 

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया था और इस्तीफा देने की पेशकश की थी. बता दें कि प्रधान ने 25 जुलाई को मंत्रालय से 
इस्तीफा दे दिया है 
रायराखोल में एक अन्य बैठक में, प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि वह BJD कार्यकर्ताओं के विरोध ओर 'वापस जाओ' के नारों से परेशान नहीं हैं.

एयरपोर्ट के पास BJD के युवा और छात्र विंग के कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए, जहां 'धर्मेंद प्रधान वापस जाओ' जैसे नारे लगाए गए थे, उन्होंने कहा, 'मैं एक किसान का बेटा हूं. भले ही आप मुझे वापस जाने के लिए कहें, मैं वापस आऊंगा.'

प्रधान ने BJD अध्यक्ष पर अपने खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में युवाओं को शामिल करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'नवीन बाबू मुझे ओडिशा के लोगों के लिए शर्म की बात और बुरा इंसान भी कहते हैं.'

उन्होंने पूछा, 'क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है जिससे ओडिशा के लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़े?' इस पर सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार आवाज़ में 'नहीं' कहा.

उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मैं राज्य के लिए सम्मान न ला रहा हूं, लेकिन मैंने अपने काम से कभी लोगों को शर्मिंदा नहीं किया है. मैं कभी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे राज्य की प्रतिष्ठा धूमिल हो.'

प्रधान ने कहा कि वह 12 साल पहले भगवान जगन्नाथ और संबलपुर की आराध्य देवी मां समलेश्वरी के आशीर्वाद से केंद्रीय मंत्री बने थे. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को बतौर चीफ गेस्ट न्योता…
 09 August 2026
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…
 09 August 2026
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रैनी विमान क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ है। करीब सात महीने पहले महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी यहीं…
 09 August 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद छोड़ने पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. सीनियर बीजेपी नेता और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि NEET पेपर लीक…
 09 August 2026
जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) और जेएसएसी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी…
 08 August 2026
सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में सात अगस्त की रात कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में…
 08 August 2026
शेफ विकास खन्ना का न्यूयॉर्क वाला रेस्टोरेंट, 'बंगलो', भारतीय खाने और संस्कृति को ऐसे पेश करने के लिए मशहूर हो गया है जो सिर्फ खाने से कहीं बढ़कर है. रणवीर…
 08 August 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वैचारिक रिश्तों के बीच, संघ प्रमुख मोहन भागवत का हर एक बयान सियासी गलियारों में बड़े बदलाव के संकेत के…
 07 August 2026
रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन को AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का समर्थन मिला, लेकिन विधानसभा घेराव के दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। स्याही…
Advt.