Select Date:

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की रोड एक्सीडेंट में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था

Updated on 06-08-2026 01:05 PM
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. उनके साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे. 
जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई. इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. मृतकों में अबान अहमद की पहचान की गई है. हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है. 
अबान अहमद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में से एक था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में दिया गया था
बता दें कि अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. बताया जा रहा है कि अबान समेत परिवार के लोग उसी से मिलने झांसी जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को बतौर चीफ गेस्ट न्योता…
 09 August 2026
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…
 09 August 2026
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रैनी विमान क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ है। करीब सात महीने पहले महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी यहीं…
 09 August 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद छोड़ने पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. सीनियर बीजेपी नेता और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि NEET पेपर लीक…
 09 August 2026
जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) और जेएसएसी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी…
 08 August 2026
सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में सात अगस्त की रात कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में…
 08 August 2026
शेफ विकास खन्ना का न्यूयॉर्क वाला रेस्टोरेंट, 'बंगलो', भारतीय खाने और संस्कृति को ऐसे पेश करने के लिए मशहूर हो गया है जो सिर्फ खाने से कहीं बढ़कर है. रणवीर…
 08 August 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वैचारिक रिश्तों के बीच, संघ प्रमुख मोहन भागवत का हर एक बयान सियासी गलियारों में बड़े बदलाव के संकेत के…
 07 August 2026
रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन को AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का समर्थन मिला, लेकिन विधानसभा घेराव के दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। स्याही…
Advt.