Select Date:

लौट आओ रुचिका सिंह! कोई तुम्हें कुछ नहीं कहेगा, पीएम मोदी ने आप जैसी बेटियों को माफ कर दिया है

Updated on 01-08-2026 05:31 PM
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन जब विरोध की भाषा सड़क छाप गालियों और किसी की स्वर्गीय मां को अपमानित करने तक गिर जाए, तो वह ‘कल्चरल शॉक’ बन जाता है. बीते दिनों जंतर-मंतर पर ठीक ऐसा ही हुआ. रुचिका सिंह समेत कई लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के लिए भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया. ये तो हमारे सभ्य समाज की पहचान नहीं है. खासकर नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह का जंतर-मंतर वाला वीडियो वायरल होने के बाद इसकी खूब निंदा हो रही है. रुचिका पर जीरो एफआईआर भी हो चुका है. वह कानून के डर से छिपती फिर रही है, लेकिन इन सबके बीच खुद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई है.
जब पूरा देश रुचिका की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, तब पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर एक राजनेता नहीं, बल्कि एक पिता और अभिभावक की तरह अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा, ‘कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी स्वर्गीय माता को गालियां दीं. एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं. लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और यही तो बचपना है.’

दांत-जीभ वाला उदाहरण

पीएम मोदी ने जो ‘दांत और जीभ’ का उदाहरण दिया, वह भारतीय संस्कारों की सबसे गहरी जड़ है. उन्होंने कहा कि ‘कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून निकल आता है, लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं, क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है.’ उनका कहना है कि इन गुमराह बच्चों को अदालतों के चक्कर कटवाना या प्रताड़ित करना हल नहीं है, मैं उन्हें माफ करता हूं. इससे पता चलता है कि लोकतंत्र में गलतियों को सुधारने की गुंजाइश हमेशा बची रहनी चाहिए.

परिवार भी दर्द से गुजर रहा है

रुचिका आज कहां है, यह किसी को नहीं पता, लेकिन उसके पीछे उसका परिवार जिस मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है. न्यूज 18 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में ‘माइ टाइम यूनिसेक्स सैलून’ के मालिकों ने जो खुलासे किए हैं, वे हैरान करने वाले हैं. सैलून मालिक टीपी त्रिपाठी के मुताबिक, रुचिका वहां अपने असली नाम से नहीं बल्कि मेनशिल (Menshil) नाम से एंट्री करती थी. आईडी (आधार कार्ड) न देने के कारण ही उसे 9 जून को निकाल दिया गया था.

देखो मां कितनी परेशान है

रुचिका ने भले ही जोश में आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर लिया, लेकिन इसका खमियाजा उसकी मां भुगत रही है. सैलून की मालकिन शालिनी ने बताया कि रुचिका की मां का फोन आया था और वे अपनी बेटी की हरकत पर बेहद शर्मिंदा थीं. एक मां ने पुलिस अधिकारियों को लिखित माफीनामा तक सौंप दिया है. जब आपकी मां आपके लिए दुनिया से माफी मांग रही है, तो आपका छिपना किसी भी नजरिए से सही नहीं है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को बतौर चीफ गेस्ट न्योता…
 09 August 2026
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…
 09 August 2026
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रैनी विमान क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ है। करीब सात महीने पहले महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी यहीं…
 09 August 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद छोड़ने पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. सीनियर बीजेपी नेता और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि NEET पेपर लीक…
 09 August 2026
जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) और जेएसएसी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी…
 08 August 2026
सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में सात अगस्त की रात कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में…
 08 August 2026
शेफ विकास खन्ना का न्यूयॉर्क वाला रेस्टोरेंट, 'बंगलो', भारतीय खाने और संस्कृति को ऐसे पेश करने के लिए मशहूर हो गया है जो सिर्फ खाने से कहीं बढ़कर है. रणवीर…
 08 August 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वैचारिक रिश्तों के बीच, संघ प्रमुख मोहन भागवत का हर एक बयान सियासी गलियारों में बड़े बदलाव के संकेत के…
 07 August 2026
रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन को AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का समर्थन मिला, लेकिन विधानसभा घेराव के दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। स्याही…
Advt.