Select Date:

इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा वनडे स्कोर:388 रन का टारगेट दिया; डकेट ने 141 रन बनाए, रूट-बेथेल की फिफ्टी

Updated on 19-07-2026 07:44 PM
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने 2017 में कटक वनडे में भारत के खिलाफ 381/6 रन बनाए थे।

बेन डकेट ने 135 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली। जैकब बेथेल ने 93 गेंदों में 91 रन बनाए। जो रूट 48 गेंदों पर 74 रन और जोस बटलर 13 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को डकेट और बेथेल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े। 31वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेथेल को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। बेथेल ने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए।

इसके बाद डकेट ने जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े। डकेट 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाकर 44वें ओवर में प्रिंस यादव की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने हैरी ब्रूक (14) को पवेलियन भेजा।

आखिरी ओवरों में जो रूट और जोस बटलर ने सिर्फ 19 गेंदों में नाबाद 63 रन जोड़ दिए। बटलर ने 13 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। रूट ने 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए।

प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशिद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
 06 August 2026
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
 02 August 2026
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
 02 August 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
 07 July 2026
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
Advt.