Select Date:

लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल

Updated on 10-07-2026 02:41 PM
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. दिलचस्प बात यह रही कि पिछली भिड़ंत की तरह इस बार भी आर्चर ने शॉर्ट गेंदों की रणनीति अपनाई और युवा बल्लेबाज को उसी जाल में फंसा लिया. वैभव ने शुरुआत में कुछ शॉर्ट गेंदों का अच्छी तरह सामना किया, लेकिन बाद में पुल शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को सही टाइम नहीं कर पाए. गेंद मिड-ऑन पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई और उनकी पारी का अंत हो गया

आउट होने के बाद वायरल हुआ रिएक्शन

विकेट गंवाने के बाद वैभव की निराशा साफ दिखाई दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कैच पूरी तरह पूरा होने से पहले ही पवेलियन की ओर लौटते नजर आए. इस दौरान उन्होंने आसमान की तरफ देखा और अपनी नाराजगी जाहिर की. उनका यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. दूसरी ओर, पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

टीम इंडिया में हुए दो बदलाव

श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं. तीसरे टी20 में चोटिल हुए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
 06 August 2026
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
 02 August 2026
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
 02 August 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
 07 July 2026
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
Advt.