टी-20 में नया रिकॉर्ड बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले जोस बटलर
Updated on
06-08-2026 01:09 PM
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा है. हालांकि, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद बटलर ने भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को लेकर भविष्यवाणी की है.
बटलर ने कहा, "यह वास्तव में बहुत ख़ास एहसास है कि आपके नाम सबसे ज़्यादा टी-20 रन हैं. एक दिन कोई न कोई इस रिकॉर्ड को ज़रूर तोड़ेगा, और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा."
गौरतलब है कि जोस बटलर पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे.
हालांकि, द हंड्रेड लीग के दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. पिछले मुक़ाबले में उन्होंने 20 गेंदों पर 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…