भारत ने दिया 278 का टारगेट, ऋतुराज और तिलक चमके; सूर्यवंशी रहे फ्लॉप
Updated on
09-06-2026 02:00 PM
आज से श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज में श्रीलंका और भारत के अलावा अफगानिस्तान की ए टीम हिस्सा ले रही है। मंगलवार को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने दांबुला के मैदान पर श्रीलंका के सामने 278 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन जुटाए। भारत ए ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। हाल ही में भारत की सीनियर टीम में चुने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी धमाल नहीं मचा पाए। उन्होंने 12 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 14 रन बनाए। आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद 15 साल के सूर्यवंशी ने इंडिया ए लिए डेब्यू किया। प्रभसिमरन सिंह (11 गेंदों 2) का बल्ला भी नहीं चला। प्रियांश आर्य (32 गेंदों में 32) रनआउट हुए। उन्होंने गायकवाड़ के संग तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। भारत ने तीन विकेट 69 रन पर गिर गए थे, जिसके गायकवाड़ ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने 114 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और चीन छक्के हैं। उन्होंने तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी की। तिलक ने 97 गेदों में 69 रनों का योगदान दिया, जिसमें दो चौके और एक छक्का है। आयुष बदोनी ने 18 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। उन्होंने सूर्यांश शेडगे के संग छठे विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप की। शेडगे 14 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। अनुकूल रॉय ने दो गेंदों में नाबाद एक रन बनाया। श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज ने दो जबकि चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान और गरुका संकेथ ने एक-एक विकेट लिया।
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…