Select Date:

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में क्यों नहीं मिला मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बता दी वजह

Updated on 26-06-2026 08:14 PM
करोड़ों भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ टी20I मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे. लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उनका नाम शामिल नहीं था. यानी वैभव के डेब्यू का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है. टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस फैसले के पीछे की वजह भी साफ कर दी.

बेलफास्ट में टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि टीम के अधिकांश खिलाड़ी पहली बार इस मैदान और इन परिस्थितियों में खेल रहे हैं, इसलिए पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प लगा. जब उनसे वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया तो श्रेयस ने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की, साथ ही साफ कर दिया कि फिलहाल उन्हें इंतजार करना होगा.

श्रेयस अय्यर ने कहा, 'दुर्भाग्य से वैभव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. वह गन प्लेयर हैं, लेकिन हमारे पास टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हम उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन शानदार क्रिकेट खेला है. वैभव को सही समय आने पर मौका जरूर मिलेगा.'
कप्तान श्रेयस अय्यर के इस बयान से साफ हो गया कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल अनुभव को प्राथमिकता दे रहा है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है. श्रेयस ने यह भी बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को अपने गेम पर भरोसा रखने और निडर होकर खेलने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा, 'गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा है कि वे खुद पर भरोसा रखें, अपने खेल को खुलकर खेलें और मैदान पर पूरी तरह बेखौफ रहें. हमें परिस्थितियों के हिसाब से जल्दी ढलना होगा और इसके लिए हमने अच्छा अभ्यास भी किया है.'

टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन भारत इस सीरीज के साथ अपने नए असाइनमेंट की शुरुआत कर रहा है. हालांकि श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम फिलहाल भविष्य के बारे में नहीं सोच रही है. उन्होंने कहा, 'हम एक समय में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं. अंतिम लक्ष्य जरूर बड़ा है, लेकिन अभी हमारा पूरा फोकस आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर है.'

अपनी कप्तानी की शैली पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह खिलाड़ियों को चीजों को आसान रखने की सलाह देते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि क्रिकेट को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है. वर्तमान में रहिए, खेल का आनंद लीजिए और अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए. यही सबसे महत्वपूर्ण है.'

वैभव सूर्यवंशी को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला, लेकिन कप्तान के बयान से संकेत मिल गए हैं कि टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी मानता है. ऐसे में अब फैन्स की नजरें सीरीज के अगले मुकाबले पर है, जहां 15 साल का यह युवा बल्लेबाज आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतर सकता है.

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
 06 August 2026
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
 02 August 2026
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
 02 August 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
 07 July 2026
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
Advt.